काजीरंगा नेशनल पार्क - विश्व धरोहर स्थल के रूप में प्रसिद्ध यह पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए जाना जाता है। और वन्यजीव देखने का बेहतरीन समय होता है।
शिवसागर- इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग के समान है। इस शहर में तालाताल घर, रंग घर और शिवडोल जैसे ऐतिहासिक स्थल देखने लायक हैं।
हाफलॉन्ग - असम का एकमात्र हिल स्टेशन, जहां हरे-भरे पहाड़, झीलें और आदिवासी संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती है।
दीमा हासाओ - यह इलाका प्रकृति प्रेमियों के लिए एक छिपा हुआ खजाना है। घने जंगल, झरने और अनदेखी पहाड़ियाँ पर्यटकों को आकर्षित करती है।
तेज़पुर - ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा यह ऐतिहासिक शहर प्राचीन मंदिरों, उद्यानों और कलात्मक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है।
मानस नेशनल पार्क - यह भी यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। यहाँ बाघ, हाथी और कई दुर्लभ पक्षियों को देखा जा सकता है।
डिब्रूगढ़ - "असम की चाय की राजधानी" कहे जाने वाले डिब्रूगढ़ में आप चाय बागानों की सैर कर सकते हैं। यहां का शांत वातावरण और हरियाली आपको ताजगी का अनुभव कराएगी
जोरहाट - यह सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों का केंद्र है। यहां सत्र (वैष्णव मठ), चाय बागान और माजुली के लिए गेटवे के रूप में यह लोकप्रिय है।
उमानंद द्वीप - गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित यह द्वीप दुनिया का सबसे छोटा नदी द्वीप है। यहां स्थित उमानंद मंदिर और शांत परिवेश गर्मियों के लिए आदर्श हैं।