मसूरी - "क्वीन ऑफ हिल्स" कहलाने वाली मसूरी गर्मी के मौसम में बेहद सुकूनदायक होती है। गन हिल, केम्प्टी फॉल्स यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं।
ऋषिकेश - गंगा नदी के किनारे बसा ऋषिकेश सिर्फ धार्मिक ही नहीं, एडवेंचर के लिए भी मशहूर है।
औली - भारत का स्कीइंग डेस्टिनेशन कहा जाता है, गर्मियों में यहां की हरियाली, शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है।
चोपता - "मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ उत्तराखंड" के नाम से मशहूर चोपता प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। तुंगनाथ और चंद्रशिला बहुत लोकप्रिय हैं।
लैंसडाउन - एक शांत और भीड़-भाड़ से दूर जगह है। यहाँ की ठंडी हवाएं और ब्रिटिश काल की इमारतें इसे खास बनाती हैं।
कौसानी - हिमालय की चोटियों का पैनोरमिक व्यू देखने के लिए ये एक आदर्श स्थल है। यहां से त्रिशूल, नंदा देवी साफ नजर आती हैं।
मुक्तेश्वर - नैनीताल से थोड़ी दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत गाँव है, जहाँ से हिमालय का शानदार दृश्य दिखाई देता है।