आइज़ॉल - मिजोरम की राजधानी आइज़ॉल पहाड़ियों पर बसी हुई है और इसकी खूबसूरती व शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। जैसे- डर्टलैंग हिल, मिजोरम स्टेट म्यूज़ियम,
चम्फाई - चम्फाई को "फ्रूट बाउल ऑफ मिजोरम" कहा जाता है। यहां से आप म्यांमार की सीमाएं भी देख सकते हैं। जैसे - रिह दिल (झील), नुंथलंग हिल।
रेइक - यह गांव एक पारंपरिक मिजो संस्कृति को दर्शाता है और यहाँ से सुरम्य पहाड़ियों का नज़ारा लिया जा सकता है। जैसे - रेइक हेरिटेज विलेज, ट्रेकिंग ट्रेल्स।
सइहा - यह मिजोरम के दक्षिण में स्थित है और यह एडवेंचर वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए उपयुक्त है। जैसे - पालक दिल, मारा जनजातियों की संस्कृति।
सर्चीप - यह छोटा-सा शहर अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। जैसे - वंतावांग फॉल्स, थेंजॉल, जोबोक डोंग।
थेंजल - यह जगह अपनी बुनाई की कला और हरे-भरे खेतों के लिए प्रसिद्ध है। जैसे वैंतवंग जलप्रपात, हैंडलूम सेंटर, टी गार्डन।
टामदिल झील - आइज़ॉल से लगभग 100 किमी दूर स्थित यह झील बहुत ही शांत और रमणीय स्थल है। जैसे - बोटिंग, पिकनिक, झील के चारों ओर की हरियाली।
हलफोंग - यह हिल स्टेशन ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है। जैसे - हिल व्यू पॉइंट, ट्राइबल डांस शो, हरे भरे जंगल।
वांगचुआ - यह मिजोरम का एक पुरातात्विक स्थल है जहाँ आपको प्राचीन पत्थरों पर खुदाई देखने को मिलेगी। जैसे - रॉक कार्विंग, एंथ्रोपोलॉजिकल इतिहास।