थंडेल मूवी रिव्यु: सच्ची घटना से प्रेरित इस थ्रिलर ने मचाई धूम!
Table of the Post Contents
Toggleफिल्म का नाम: थंडेल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निर्देशक: चंदू मोंडेती
मुख्य कलाकार: नागा चैतन्य, साई पल्लवी
संगीत: देवी श्री प्रसाद
शैली: रोमांटिक, थ्रिलर, देशभक्ति
रिलीज डेट: 7 फरवरी 2025
भाषा: तेलुगु
IMDB रेटिंग: 8.2/10

परिचय : थंडेल मूवी रिव्यु
फिल्म ‘थंडेल’ एक रोमांटिक थ्रिलर है, इस फिल्म मे तमिल सिनेमा के सुपरस्टार नागा चैतन्य और साई पल्लवी अपनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है।
इस फिल्म की कहानी श्रीकाकुलम के एक मछुआरे की है, ये मछली पकड़ने के दौरान गलती से पाकिस्तानी के जलक्षेत्र में घुस जाता है, जिसके बाद की घटनाएं फिल्म का मुख्य आधार हैं। Read more…
इस फिल्म का ट्रेलर :
फिल्म ‘थंडेल’ का ट्रेलर 28 जनवरी 2025 को रिलीज़ किया गया था।
कहानी की समीक्षा:
थंडेल मूवी रिव्यु इस फिल्म की कहानी तमिल सुपरस्टार राजू (नागा चैतन्य) नामक मछुआरे के इर्द-गिर्द घूमती है, इनकी मंगेतर सत्य (साई पल्लवी) उसकी समुद्री यात्राओं को लेकर चिंतित रहती है।
सत्य और राजू की बचपन की दोस्त है, साई पल्लवी अपने पति से शादी के बाद मछली पकड़ने का काम छोड़ने का अनुरोध करती है। लेकिन, अपनी अंतिम यात्रा के दौरान, राजू और उसके सभी साथी गलती से पाकिस्तानी के जलक्षेत्र में अचानक से प्रवेश कर जाते हैं |
और पाकिस्तानी सेना द्वारा वें गिरफ्तार भी कर लिए जाते हैं। इसके बाद की कहानी सत्य के राजू को जेल से छुड़ाने के प्रयासों पर केंद्रित है।
अभिनय और केमिस्ट्री:
नागा चैतन्य ने राजू के किरदार में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, उनकी और साई पल्लवी की केमिस्ट्री सिनेमा के दर्शकों को सीट से बांधे रखती है। साई पल्लवी ने सत्य के रूप में अपने चरित्र को बखूबी निभाया है, जो परिवारिक दर्शकों को भी अधिक पसंद आएगा।
नागा चैतन्य (राजू के रूप में): नागा चैतन्य ने राजू के रूप में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। खासकर उनके इमोशनल सीन और एक्शन सीक्वेंस दमदार हैं।
साई पल्लवी (सत्य के रूप में) : साई पल्लवी हमेशा की तरह अपने किरदार में शानदार लगी हैं। उन्होंने सत्य की मजबूती और संवेदनशीलता को बहुत अच्छे से दिखाया है।
सपोर्टिंग कास्ट : अन्य किरदारों ने भी फिल्म को मजबूत बनाया है। खासतौर पर पाकिस्तानी जेलर और भारतीय सरकारी अधिकारियों के किरदार अच्छे से निभाए गए हैं।

संगीत और तकनीकी पक्ष:
इस फिल्म की जान देवी श्री प्रसाद का संगीत है। ‘हिलेसा’, ‘नमो नम: शिवाय’ और ‘बुज्जी तल्लि’ जैसे हिट गाने बहुत मधुर हैं और उनकी प्रस्तुति भी बड़ी आकर्षक है।
लेकिन, बैकग्राउंड स्कोर में कुछ नयापन की कमी महसूस हुई है | इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और प्रोडक्शन वैल्यूज भी सराहनीय हैं।
फिल्म की प्रमुख बातें
* सच्ची घटनाओं से प्रेरित: इस फिल्म की कहानी सच्ची एवं हकीकत से प्रेरित है, इसी लिए यह और भी प्रभावी बन जाती है।
* इमोशनल और थ्रिलर का मिश्रण: इस फिल्म में रोमांस तथा सस्पेंस और देशभक्ति का जबरदस्त मेल मिलाप है।
• नागा चैतन्य और साई पल्लवी की केमिस्ट्री: इन दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बेहद प्रभावशाली है।
• पाकिस्तानी जेल के सीन्स: बहुत ही रियलिस्टिक तरीके से फिल्माए गए हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई हैं।
• संगीत और बैकग्राउंड स्कोर: इस फिल्म देवी श्री प्रसाद का संगीत की कहानी को और भी दमदार बनाता है।
निर्देशन और पटकथा:
चंदू मोंडेती ने इस फिल्म की मजबूत कहानी प्रस्तुत की है, लेकिन निर्देशन में कुछ कमियां इस फिल्म नजर आती हैं। हालांकि इस फिल्म का पहला घंटा बहुत धीमा है, लेकिन इंटरवल के बाद कहानी अपनी को गति पकड़ती है।
पाकिस्तान में सेट कुछ दृश्यों को और बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता था।
फिल्म की कमजोरियां जाने ?
• धीमी कहानी: फिल्म का पहला भाग थोड़ा धीमा महसूस होता है।
• क्लाइमैक्स में कुछ जल्दीबाजी: राजू की रिहाई का प्रोसेस बहुत तेज दिखाया गया है।
• पाकिस्तानी किरदारों की कमजोर प्रस्तुति: उन्हें और ज्यादा प्रभावशाली दिखाया जा सकता था।
थंडेल मूवी रिव्यु की खासियतें
• सच्ची घटना से प्रेरित: फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जो इसे और अधिक रोमांचक और भावनात्मक बनाती है।
* नागा चैतन्य और साई पल्लवी की दमदार केमिस्ट्री: इस जोड़ी को पहले भी दर्शकों ने पसंद किया है, और इस फिल्म में उनकी इमोशनल बॉन्डिंग और रोमांस शानदार है।
• देशभक्ति और सस्पेंस का जबरदस्त मेल: फिल्म में देशभक्ति, रोमांस और थ्रिलर का बेहतरीन संतुलन है, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखता है।
• दिल छू लेने वाला संगीत: देवी श्री प्रसाद (DSP) के गाने और बैकग्राउंड स्कोर कहानी में इमोशन्स को और गहराई देते हैं।
* थ्रिल और एक्शन से भरपूर सीन्स: फिल्म में ऐसे सस्पेंस और एक्शन सीक्वेंस हैं, जो दर्शकों को सीट से हिलने नहीं देंगे।
* शानदार सिनेमैटोग्राफी: समुद्र के दृश्य, जेल के सीन्स और एक्शन सीक्वेंस बहुत ही रियलिस्टिक और भव्य तरीके से फिल्माए गए हैं।

कौन सी ऑडियंस को पसंद आएगी?
अगर आपको ये पसंद है, तो यह फिल्म जरूर देखें:
• देशभक्ति और रोमांचक कहानियां
• नागा चैतन्य और साई पल्लवी की जोड़ी
• रियल-इवेंट्स से प्रेरित कहानियां
• रोमांस और इमोशन से भरपूर फिल्में
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और प्रतिक्रिया :
ओपनिंग डे कलेक्शन: ₹12 करोड़
पहले हफ्ते का कलेक्शन: ₹55 करोड़
कुल कलेक्शन (अभी तक): ₹120 करोड़+
फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। IMDB पर इसे 8.2/10 की रेटिंग मिली है।
निष्कर्ष :
थंडेल मूवी रिव्यु, यह फिल्म एक गंभीर फिल्म है, इस फिल्म मे देशभक्ति के तत्व और मधुर संगीत का मिश्रण है। नागा चैतन्य और साई पल्लवी के प्रदर्शन के लिए इसे देखा जा सकता है। हालांकि, इस फिल्म की पहली कमी धीमी शुरुआत है। कुल मिलाकर, यह फिल्म एक बार देखने लायक है। Click here
थंडेल’ एक इमोशनल, रोमांचक और देशभक्ति से भरपूर फिल्म है, जो आपको अंत तक बांधे रखती है।
रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐☆ (4.2/5)
अगर आपको देशभक्ति, रोमांस और थ्रिलर से भरपूर कहानियां पसंद हैं।
Related
Discover more from Aajvani
Subscribe to get the latest posts sent to your email.