WEF 2025 : 55वीं आर्थिक मंच बैठक, दावोस: भविष्य के लिए वैश्विक आर्थिक रणनीतियां
Table of the Post Contents
Toggleपरिचय- विश्व आर्थिक मंच (WEF ) 2025 की 55वीं वार्षिक बैठक 20 जनवरी से 25 जनवरी 2025 तक स्विट्जरलैंड के दावोस क्लोस्टर्स में आयोजित की जाएगी.

इस वर्ष की थीम: विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2025 की 55वीं वार्षिक बैठक की थीम है ” बुद्धिमान युग के लिए सहयोग”. इस वर्ष की थीम का मुख्य उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों के समाधान में सहयोग की आवश्यकता पर मुख्य रूप से बल देना है.
विश्व आर्थिक मंच की 55वीं वार्षिक बैठक में भारत का प्रतिनिधिमंडल: वार्षिक तौर पर आयोजित होने वाली विश्व आर्थिक मंच की इस बैठक में भारत की ओर से एक उच्च प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा | Click here…
जिसमें मुख्य रूप से भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकारों के प्रतिनिधि और भारत के प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे इन प्रमुख सदस्यों में शामिल है जैसे:
* श्री अश्वनी वैष्णव- रेल,सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री. यह मुख्य रूप से भारत के समावेशी विकास मॉडल और डिजिटल परिवर्तन पर प्रकाश डालेंगे.
* श्री चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
* श्री जयंत चौधरी- केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार )
* श्री सी. आर. पाटिल – जल शक्ति मंत्री
* श्री के. राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री
इनके अलावा आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और केरल के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे जो अपने-अपने राज्यों की ओर से औद्योगिक प्रगति और निवेश के अवसरों को प्रस्तुत करेंगे.
विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 55वीं वार्षिक बैठक के प्रमुख विषय और चर्चाएं
विश्व आर्थिक मंच (WEF ) 2025 में भारत निम्नलिखित विषयों के समाधान को तलाशने के लिए अग्रणी भूमिका निभाएगा:
* लोगों में निवेश
* विकास की पुनर्कल्पना
* विश्वास का पुनर्निर्माण
* ग्रह की सुरक्षा
* बुद्धिमान युग में उद्योग
भारतीय प्रतिनिधिमंडल पैनल चर्चाओं,गोलमेज बैठकों और सरकार से व्यवसाय (G2B) तथा सरकार से सरकार (G2G) उपरोक्त बैठकों में भाग लेगा और प्रमुख विषयों
• स्थिरता और विश्वास
• खाद्य सुरक्षा
• निवेश को बढ़ावा देने वाली आर्थिक भागीदारी
• बुनियादी ढांचे का विकास करना
• आपूर्ति श्रृंखला का विविधीकरण करना
• रसायन के क्षेत्र में निवेश के अवसर पैदा करना
• नवाचार और प्रौद्योगिकी का नेतृत्व करना
• प्रक्रिया परिवर्तन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोग भी शामिल है
WEF 2025
भारत की आर्थिक प्रगति
भारत ने हाल ही में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) प्रवाह में $1 ट्रिलियन को पार करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल कर लिया है यह भारत की आर्थिक स्थिति के लिए बहुत अच्छा अवसर है |

जिसमें वैश्विक स्तर पर भारत की करेंसी में उभर आया है अर्थात भारतीय रुपया मजबूत हुआ है. वहीं अगर वित्तीय वर्ष की पहली छमाही की बात करें तो पहली छमाही में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) में लगभग 26% की वृद्धि दर्ज की गई है |
जोकि $42.1 बिलियन तक पहुंच गई यह भारत के विदेशी निवेश क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है यह उपलब्धि रणनीतिक नीति पहलों, एक संपन्न व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र और बड़ी हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाती है |
जिससे भारत के विदेशी निवेश क्षेत्र में भविष्य में एक नई दिशा मिलने का अनुमान है.
WEF 2025
विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2025 की 55वीं वार्षिक बैठक में भारत की ओर से उद्योग जगत की भागीदारी
विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2025 की 55वीं वार्षिक बैठक 2025 में 100 से अधिक भारतीय व्यापारिक नेता शामिल होंगे, जीने में मुख्य रूप से रिलायंस, टाटा, अदानी ग्रुप, बिडला, भारती, महिंद्रा, गोदरेज, जिंदल ग्रुप, बजाज और वेदांत समूहों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.
यह सभी वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों का अलग-अलग विषयों पर अपना अपना प्रतिनिधित्व करेंगे. कई भारतीय कंपनियां अपनी पेशकशों को प्रदर्शित करने के लिए लाऊंज को स्थापित करेगी.
इसमें वाणिज्य उद्योग मंत्रालय का उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) भारत की प्रमुख विकास गाथा के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने के लिए एक अलग सेशन और मीडिया पैनल को आयोजित करेगा. Read more…
1 thought on “WEF 2025 : दावोस, स्विट्जरलैंड में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 55वीं बैठक: प्रमुख चर्चाएं,वैश्विक एजेंडा”