Oscars 2025: ऑस्कर पुरस्कार एक ऐसा सम्मान हैं, जिसे आधिकारिक रूप से अकादमी पुरस्कार के नाम से जाना जाता है, यह पुरस्कार सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है। 97वें ऑस्कर अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 2 मार्च 2025 को डॉल्बी थिएटर, हॉलीवुड में किया जाएगा। इस वर्ष के समारोह में कई महत्वपूर्ण बदलाव और घटनाएँ देखने को मिली हैं, जो सिनेमा प्रेमियों और फिल्म उद्योग के लिए महत्वपूर्ण हैं।
Table of the Post Contents
ToggleOscar 2025 के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
संगीत श्रेणी में बदलाव
अकादमी ने संगीत श्रेणी के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब किसी भी फिल्म के संगीत में योगदान देने वाले अधिकतम तीन संगीतकारों को व्यक्तिगत रूप से ऑस्कर ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। अब से पहले चाहे कितने भी संगीतकारक्यों न हों, उन्हें एक ही ट्रॉफी प्रदान की जाती थी।
इसके अलावा, इस श्रेणी में शॉर्टलिस्ट की संख्या को 15 से बढ़ाकर 20 कर दिया गया है, जिसकी घोषणा जनवरी में आधिकारिक नामांकन से पहले दिसंबर में की गयी थी। Read more…
थिएटर संबंधी नियम
कोरोना महामारी के दौरान, ड्राइव-इन थिएटरों को ऑस्कर नामांकन के लिए योग्य स्थल के रूप में मान्यता दी गई थी। हालांकि, अब वर्तमान स्तिथि के चलते अकादमी ने निर्णय लिया है कि ड्राइव-इन थिएटरों में प्रदर्शित फिल्मों को नामांकन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

इसके साथ ही, फिल्मों को छह अमेरिकी बाजारों में से एक में एक सप्ताह का क्वालीफाइंग रन पूरा करना होगा, और 45 दिनों के भीतर शीर्ष 50 अमेरिकी शहरों में से 10 में लगातार बेहतर परफॉरमेंस होना चाहिए।
स्क्रीनप्ले और एनिमेटेड फिल्में
स्क्रीनप्ले श्रेणियों में, मूल या रूपांतरित पर विचार के लिए अंतिम शूटिंग स्क्रिप्ट जमा करना अब अनिवार्य हो गया हैं। एनिमेटेड फिल्में अब सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी के लिए नामांकन प्राप्त कर सकती हैं,
और यदि वे दोनों श्रेणियों की आवश्यकताओं को पूरा करती हैं, तो उन्हें सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए भी माना जाएगा।
पुरस्कारों के नाम में बदलाव
इसके अंतर्गत गवर्नर्स पुरस्कारों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इरविंग जी. थालबर्ग मेमोरियल अवार्ड को अब थालबर्ग ट्रॉफी के बजाय ऑस्कर ट्रॉफी के रूप में दिया जाएगा।
साइंटिफिक और टेक्निकल पुरस्कारों में दो पुरस्कारों के नाम बदल दिए गए हैं: गॉर्डन ई. सॉयर पुरस्कार का नाम अब ‘साइंटिफिक और टेक्निकल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ रखा गया हैं, जबकि जॉन ए. बोनर पुरस्कार का नाम ‘साइंटिफिक और टेक्निकल सर्विस अवॉर्ड’ रखा गया है।
Oscar 2025 मे भारतीय फिल्मों की भागीदारी
आधिकारिक प्रविष्टि
भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में किरण राव द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म “लापता लेडीज़” को चुना गया था। हालांकि, यह फिल्म अंतिम नामांकन सूची में स्थान नहीं बना सकी।
पात्रता सूची में शामिल फिल्में
इसके अतिरिक्त, सात भारतीय फिल्में ऑस्कर 2025 की पात्रता सूची में शामिल हुईं:
1. कंगुवा (तमिल): यह एक तमिल फ़िल्म हैं जो एक पीरियड एक्शन थ्रिलर मे बेहतरीन परफॉरमेंस कर रही हैं, जिसमें साउथ इंडिया के बेहतरीन एक्टर सूर्या मुख्य भूमिका में हैं।
2. आडुजीविथम: द गोट लाइफ (मलयालम): यह एक मलयालम फ़िल्म हैं जो बेनीमिन के उपन्यास पर आधारित हैं, यह फिल्म एक प्रवासी भारतीय की संघर्षपूर्ण कहानी है।
3. संतोष (हिंदी): यह एक हिंदी भाषी फ़िल्म हैं, जो एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म हैं, यह फ़िल्म ग्रामीण भारत की कहानी को दर्शाती है।
4. स्वातंत्र्य वीर सावरकर (हिंदी): यह एक हिंदी भाषी फ़िल्म हैं जो भारत के स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के जीवन पर आधारित बायोपिक हैं |
5. ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट (मलयालम-हिंदी): यह एक मलयालम हिंदी भाषी फ़िल्म हैं, यह फ़िल्म मुंबई में तीन महिलाओं की जीवन यात्रा पर आधारित हैं, यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत प्रशंसा प्राप्त कर चुकी है।
6. गर्ल्स विल बी गर्ल्स (हिंदी-इंग्लिश): यह एक हिंदी इंग्लिश भाषी फ़िल्म हैं, जो एक माँ और बेटी के जटिल संबंधों की कहानी पर आधारित फ़िल्म हैं |
7. पुतुल (बंगाली): यह एक बंगाली फ़िल्म हैं, इस फ़िल्म मे बंगाल की पारंपरिक कठपुतली कला और एक युवा लड़की की कहानी को परस्पर दर्शाया गया हैं |
इन सभी फिल्मों मे से, “ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट” को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष प्रशंसा मिली है। यह फिल्म कान फिल्म समारोह में ग्रांड प्रिक्स सहित कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है और यह पहली भारतीय फिल्म है जिसे गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में नामांकन मिला है।
समारोह की संभावित रद्दीकरण की खबरें
हाल ही में, कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग के कारण ऑस्कर 2025 समारोह के रद्द होने की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एकेडमी की कमेटी इस वर्ष की अवॉर्ड सेरेमनी को रद्द करने पर विचार कर रही थी, ताकि तबाही के बीच समारोह आयोजित करने से समाज में गलत संदेश न जाए।
हालांकि, एकेडमी के सीनियर अधिकारियों ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए स्पष्ट किया कि ऑस्कर 2025 अपनी निर्धारित तिथि पर ही आयोजित होगा। हालांकि, नॉमिनेशन की तारीख को बढ़ा दिया गया है, और नॉमिनीज की लंच सेरेमनी को रद्द कर दिया गया है।

Oscar 2025 के लिए नामांकन और प्रमुख श्रेणियाँ
ऑस्कर 2025 में विभिन्न श्रेणियों में नामांकित फिल्मों और कलाकारों की आधिकारिक सूची जनवरी 2025 में घोषित की गयी । हालांकि, कुछ संभावित नामांकन पहले ही चर्चा में हैं।
1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Picture)
संभावित नामांकनों में शामिल प्रमुख फिल्में:
ओप्पेनहाइमर – क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित यह यह ऐतिहासिक फ़िल्म अपने बेहतरीन सुपर कलाईमैक्स के लिए जानी जाती हैं | इस फ़िल्म की ऐतिहासिक बायोपिक को ऑस्कर में प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
बार्बी – ग्रेटा गेरविग द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही।
किलर्स ऑफ द फ्लावर मून – मार्टिन स्कॉर्सेसी की इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और रॉबर्ट डी नीरो मुख्य भूमिकाओं में हैं।
पुअर थिंग्स – एमा स्टोन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor)
सिलियन मर्फी (ओप्पेनहाइमर)
लियोनार्डो डिकैप्रियो (किलर्स ऑफ द फ्लावर मून)
ब्रैडली कूपर (मेस्ट्रो)
पॉल जियामाटी (द होल्डओवर्स)
3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress)
एमिली ब्लंट (ओप्पेनहाइमर)
मार्गो रॉबी (बार्बी)
एमा स्टोन (पुअर थिंग्स)
लिली ग्लैडस्टोन (किलर्स ऑफ द फ्लावर मून)
4. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (Best Director)
क्रिस्टोफर नोलन (ओप्पेनहाइमर)
मार्टिन स्कॉर्सेसी (किलर्स ऑफ द फ्लावर मून)
यॉर्गोस लैंथिमोस (पुअर थिंग्स)
ग्रेटा गेरविग (बार्बी)
Oscars 2025 समारोह का समय और प्रसारण
Oscars 2025 का लाइव प्रसारण 2 मार्च 2025 को होगा, जिसे एबीसी (ABC) नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, डिज्नी+ हॉटस्टार पर भी इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर Oscars 2025
ऑस्कर पुरस्कारों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों पर लोग अपनी पसंदीदा फिल्मों और कलाकारों को वोट कर रहे हैं। Click here
निष्कर्ष
Oscars 2025 में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी, जिनमें भारतीय फिल्मों की मजबूत उपस्थिति, नियमों में बदलाव और तकनीकी श्रेणियों में नए इनोवेशन शामिल हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस साल कौन-कौन से कलाकार और फिल्में अवॉर्ड जीतती हैं।
Oscars 2025 कई महत्वपूर्ण परिवर्तनों और घटनाओं के साथ सिनेमा प्रेमियों के लिए एक यादगार समारोह बनने जा रहा है। नियमों में बदलाव से लेकर भारतीय फिल्मों की भागीदारी तक, यह वर्ष सिनेमा जगत के लिए विशेष महत्व रखता है। आगामी समारोह में कौन सी फिल्में और कलाकार सम्मानित होंगे, यह देखने के लिए सभी उत्सुक हैं।
Related
Discover more from Aajvani
Subscribe to get the latest posts sent to your email.