what are the special days in february 2025: फरवरी महीने के विशेष दिन
Table of the Post Contents
Toggleफरवरी के महीने को कई महत्वपूर्ण अवसरों और विशेष दिनों के लिए जाना जाता है। इस महीने में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई दिवस मनाए जाते हैं,.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जो समाज, संस्कृति, प्रेम, विज्ञान, पर्यावरण, खेल, इतिहास और अन्य विषयों से जुड़े होते हैं। आइये जानने का प्रयास करते है कि फ़रवरी महीने के वे दिन जो इस महीने को विशेष बना देते है, उनके इतिहास, महत्व और मनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा करते है.

फ़रवरी महीने के सभी विशेष दिनों पर एक नजर
1 फरवरी – भारतीय तटरक्षक दिवस
2 फरवरी – विश्व आर्द्रभूमि दिवस
4 फरवरी – विश्व कैंसर दिवस
6 फरवरी – अंतर्राष्ट्रीय महिला जननांग विकृति निरोध दिवस
7 फरवरी – रोज़ डे (वेलेंटाइन वीक की शुरुआत)
8 फरवरी – प्रपोज़ डे
9 फरवरी – चॉकलेट डे
10 फरवरी – टेडी डे
11 फरवरी – विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
12 फरवरी – राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस
13 फरवरी – विश्व रेडियो दिवस और किस डे
14 फरवरी – वेलेंटाइन डे और बलिदान दिवस
20 फरवरी – विश्व सामाजिक न्याय दिवस
21 फरवरी – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
24 फरवरी – केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
27 फरवरी – विश्व एनजीओ दिवस
28 फरवरी – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
फरवरी महीना साल का दूसरा महीना होता है, जिसमें 28 दिन (लीप वर्ष में 29 दिन) होते हैं। यह महिना प्रेम, विज्ञान, न्याय, मातृभाषा, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े विशेष दिनों से भरा होता है. Read more….
फरवरी महीने के विशेष दिन और उनका महत्व विस्तार सहित
1 फरवरी – भारतीय तटरक्षक दिवस
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) की स्थापना 1 फरवरी 1977 को हुई थी। यह दिवस भारतीय समुद्री सुरक्षा में तटरक्षक बल के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
भारतीय तटरक्षक समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, समुद्री तस्करी को रोकने, पर्यावरण संरक्षण और समुद्री आपदाओं में सहायता प्रदान करने का कार्य करता है.
2 फरवरी – विश्व आर्द्रभूमि दिवस
यह दिवस पूरे विश्व मे आर्द्रभूमियों (Wetlands) के संरक्षण और उनके महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस रामसर सम्मेलन (Ramsar Convention) की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है.
जो 1971 में ईरान मे सम्पन्न हुआ था। आर्द्रभूमियां जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि वे पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में बहुत सहायक होती हैं.
What are the Special days in February 2025
4 फरवरी – विश्व कैंसर दिवस
विश्व कैंसर दिवस कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके रोकथाम के उपायों एवं तरीको पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार ‘यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल’ (UICC) द्वारा साल 2000 में शुरू किया गया था.
5 फ़रवरी – सरोजिनी नायडू जयंती / राष्ट्रीय महिला दिवस (National Women’s Day)
महत्व: सरोजिनी नायडू को ‘भारत कोकिला’ कहा जाता है। उनकी जयंती को मुख्य रूप से महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.
6 फरवरी – अंतर्राष्ट्रीय महिला जननांग विकृति निरोध दिवस
यह दिवस महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी जननांग विकृति (Female Genital Mutilation – FGM) जैसी अमानवीय रुढ़ी प्रथाओं के उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है.

What are the Special days in February 2025
7-14 फरवरी – वेलेंटाइन वीक
फरवरी का दूसरा सप्ताह प्रेम और रिश्तों का सप्ताह माना जाता है.
7 फरवरी – रोज़ डे: इस दिन प्रेमी एक-दूसरे को गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं.
8 फरवरी – प्रपोज़ डे: इस दिन लोग अपने प्रेमी को प्रस्ताव देते हैं.
9 फरवरी – चॉकलेट डे: इस दिन प्रेमी को चॉकलेट देकर प्यार का इजहार किया जाता है.
10 फरवरी – टेडी डे: इस दिन प्रेमी को टेडी बियर देकर स्नेह व्यक्त किया जाता है.
11 फरवरी – हग डे: इस दिन प्रेमी को प्यार से गले लगाकर प्रेम और अपनापन जताया जाता है.
12 फरवरी – किस डे: यह दिन दोनों प्रेमियों के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है.
14 फरवरी – वेलेंटाइन डे: यह दिन प्रेमियों के लिए प्रेम और स्नेह का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है.
10 फ़रवरी – राष्ट्रीय फल दिवस
महत्व: यह दिवस मुख्य रूप से बच्चों में पेट के कीड़ों से होने वाले संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाने और दवा वितरण के लिए मनाया जाता है.
11 फ़रवरी – अंतरराष्ट्रीय महिला और बालिका विज्ञान दिवस
महत्व: यह दिवस मुख्य रूप से विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN के द्वारा दिवस शुरू किया.
12 फ़रवरी – चार्ल्स डार्विन दिवस (Darwin Day)
महत्व: यह दिवस प्रसिद्ध वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के जन्मदिन पर उनके प्रसिद्ध सिद्धांत ‘Theory of Evolution’ को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है.
What are the Special days in February 2025
11 फरवरी – विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
यह दिवस विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया है.
12 फरवरी – राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस
यह दिवस भारत में उत्पादकता और दक्षता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह ‘राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद’ (NPC) द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है.
13 फरवरी – विश्व रेडियो दिवस
यूनेस्को द्वारा घोषित इस दिवस को रेडियो के महत्त्व को उजागर करने और इसके विकास को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है.
14 फरवरी – वेलेंटाइन डे और बलिदान दिवस
एक ओर जहां यह दिवस प्रेम का प्रतीक माना जाता है, वहीं दूसरी ओर भारत में इस दिवस को कश्मीर मे शहीद हुए सी आर पी एफ के जवानों की याद इस दिवस को ब्लैक डे के नाम से जानते हैं.
20 फरवरी – विश्व सामाजिक न्याय दिवस
यह दिवस समानता, मानवाधिकार और समाज में न्याय को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया है.
21 फरवरी – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
इस दिवस को मनाये जाने की शुरुआत सर्वप्रथम यूनेस्को द्वारा 1999 में की गयी थी. इस दिवस को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य अंतराष्ट्रीय स्तर पर भाषाई विविधता को बनाए रखना और मातृभाषा के महत्व को उजागर करना है.
22 फ़रवरी – विश्व स्काउट दिवस (World Scout Day)
महत्व: इस दिन स्काउट मूवमेंट के संस्थापक रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल का जन्म हुआ था। यह दिवस युवाओं में नेतृत्व और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है.
What are the Special days in February 2025
24 फरवरी – केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
यह दिवस भारतीय उत्पाद शुल्क विभाग के कार्यों को पहचानने और कराधान प्रणाली में सुधार लाने के लिए मनाया जाता है.
27 फरवरी – विश्व एनजीओ दिवस
इस दिवस गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के योगदान को सम्मानित किया जाता है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. Click here
28 फरवरी – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
भारत में यह दिवस प्रसिद्ध भौतिकविद् डॉ. सी.वी. रमन द्वारा खोजे गए ‘रमन प्रभाव’ की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. What are the Special days in February 2025
Related
Discover more from Aajvani
Subscribe to get the latest posts sent to your email.