Railway Science Mock Test 2025 PDF | Practice Set for ALP, Group D & Technician
Q1. गैसीय अवस्था में गैस का दाब उत्पन्न होने का मुख्य कारण क्या है?
A. कणों का भार
B. कणों का आपस में आकर्षण
C. कणों का बर्तन की दीवारों से टकराना
D. कणों की स्थिर अवस्था
सही उत्तर: C
व्याख्या:
गैसीय अवस्था में कण अत्यधिक तेज और अनियमित गति करते हैं। ये कण बार-बार बर्तन की दीवारों से टकराते हैं। इन टक्करों के कारण प्रति इकाई क्षेत्रफल पर बल लगता है, जिसे गैस का दाब कहते हैं।
Cuet PG 2026 Agriculture Science Mock Test
Q2. निम्नलिखित में से किस अवस्था में कणों के बीच आकर्षण बल सबसे अधिक होता है?
A. गैस
B. द्रव
C. ठोस
D. सभी में समान
सही उत्तर: C
व्याख्या:
ठोस अवस्था में कण बहुत पास-पास होते हैं और उनके बीच आकर्षण बल सबसे अधिक होता है, इसलिए ठोस का आकार निश्चित होता है।
Q3. LPG और CNG को सिलेंडर में भरना संभव क्यों होता है?
A. उनका घनत्व बहुत कम होता है
B. वे द्रव होते हैं
C. वे अत्यधिक संपीड्य होते हैं
D. उनका दाब शून्य होता है
सही उत्तर: C
व्याख्या:
गैसों की संपीड्यता बहुत अधिक होती है। इसी कारण अधिक आयतन वाली गैस को कम आयतन वाले सिलेंडर में भरकर रखा जा सकता है।
Q4. किसी पदार्थ का घनत्व किससे परिभाषित होता है?
A. आयतन/द्रव्यमान
B. द्रव्यमान/आयतन
C. दाब/आयतन
D. आयतन/दाब
सही उत्तर: B
व्याख्या:
घनत्व = द्रव्यमान ÷ आयतन
इसी आधार पर पदार्थों की तुलना की जाती है।
Q5. बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में सही अनुक्रम कौन-सा है?
A. ठोस → द्रव → गैस
B. गैस → द्रव → ठोस
C. द्रव → ठोस → गैस
D. गैस → ठोस → द्रव
सही उत्तर: B
व्याख्या:
गैस का घनत्व सबसे कम, द्रव का उससे अधिक और ठोस का सबसे अधिक होता है।
Q6. भोजन की सुगंध दूर तक पहुँचने का मुख्य कारण क्या है?
A. संवहन
B. परासरण
C. विसरण
D. वाष्पन
सही उत्तर: C
व्याख्या:
गैसों में कणों की गति अत्यधिक तेज होती है, जिससे वे वायु में मिलकर फैल जाते हैं। इसे विसरण (Diffusion) कहते हैं।
Q7. निम्न में से किस अवस्था में विसरण सबसे तीव्र होता है?
A. ठोस
B. द्रव
C. गैस
D. सभी में समान
सही उत्तर: C
व्याख्या:
गैसीय अवस्था में कणों के बीच दूरी अधिक और गति तेज होती है, इसलिए विसरण सबसे अधिक होता है।
Q8. लकड़ी की मेज को ठोस क्यों कहा जाता है?
A. उसका द्रव्यमान अधिक है
B. उसका घनत्व कम है
C. उसका आकार निश्चित है
D. वह भारी होती है
सही उत्तर: C
व्याख्या:
ठोस की मुख्य विशेषता निश्चित आकार और आयतन है। लकड़ी की मेज का आकार निश्चित होता है।
Q9. द्रव अवस्था की सही विशेषता कौन-सी है?
A. निश्चित आकार
B. निश्चित आयतन
C. अत्यधिक संपीड्यता
D. अत्यधिक विसरण
सही उत्तर: B
व्याख्या:
द्रव का आयतन निश्चित होता है, लेकिन वह पात्र का आकार ग्रहण करता है।
Q10. हवा में हाथ आसानी से चल जाता है, लेकिन लकड़ी में नहीं, इसका कारण है—
A. लकड़ी का घनत्व अधिक
B. हवा का दाब अधिक
C. हवा में कणों के बीच रिक्त स्थान अधिक
D. लकड़ी ठंडी होती है
सही उत्तर: C
व्याख्या:
हवा (गैस) में कणों के बीच रिक्त स्थान बहुत अधिक होता है, जबकि लकड़ी (ठोस) में कण बहुत पास होते हैं।

Q11. गैस पूरे बर्तन को क्यों भर देती है?
A. कण स्थिर होते हैं
B. कणों में आकर्षण अधिक होता है
C. कण स्वतंत्र रूप से गति करते हैं
D. गैस का घनत्व अधिक होता है
सही उत्तर: C
व्याख्या:
गैस के कण स्वतंत्र और अनियमित गति करते हैं, इसलिए वे पूरे बर्तन में फैल जाते हैं।
Q12. किस अवस्था में कण केवल अपने स्थान के चारों ओर कंपन करते हैं?
A. गैस
B. द्रव
C. ठोस
D. प्लाज्मा
सही उत्तर: C
व्याख्या:
ठोस अवस्था में कण बहुत कसकर बंधे होते हैं, इसलिए वे केवल कंपन कर पाते हैं।
Q13. गैसों का घनत्व बहुत कम क्यों होता है?
A. द्रव्यमान अधिक होने से
B. कणों के बीच दूरी अधिक होने से
C. दाब अधिक होने से
D. आयतन कम होने से
सही उत्तर: B
व्याख्या:
गैसों में कणों के बीच बहुत अधिक रिक्त स्थान होता है, इसलिए प्रति आयतन द्रव्यमान कम होता है।
Q14. निम्न में से कौन-सा कथन गलत है?
A. ठोस का आकार निश्चित होता है
B. द्रव का आयतन निश्चित होता है
C. गैस का आयतन निश्चित होता है
D. गैस अत्यधिक संपीड्य होती है
सही उत्तर: C
व्याख्या:
गैस का आयतन निश्चित नहीं होता, वह पात्र के अनुसार बदलता है।
Q15. पानी में बर्फ का टुकड़ा तैरने का कारण है—
A. बर्फ का द्रव्यमान कम
B. बर्फ का घनत्व पानी से कम
C. बर्फ ठोस है
D. पानी का दाब अधिक
सही उत्तर: B
व्याख्या:
सामान्यतः ठोस का घनत्व अधिक होता है, लेकिन बर्फ का घनत्व पानी से कम होता है, इसलिए वह तैरती है।
Q 16 जब बर्फ को धीरे-धीरे गर्म किया जाता है, तो उसका तापमान किस अवस्था में स्थिर रहता है?
A. 0°C से नीचे
B. केवल ठोस अवस्था में
C. गलन (पिघलने) की अवस्था में
D. द्रव बनने के बाद
सही उत्तर: C
व्याख्या:
जब बर्फ पिघलती है, तब दी गई ऊष्मा अवस्था परिवर्तन में खर्च होती है, तापमान बढ़ाने में नहीं। इसलिए तापमान स्थिर रहता है।
Q 17 बर्फ के गलनांक पर दी गई ऊष्मा का उपयोग किसमें होता है?
A. तापमान बढ़ाने में
B. द्रव को गर्म करने में
C. कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ाने में
D. कणों के बीच आकर्षण बल को तोड़ने में
सही उत्तर: D
व्याख्या:
गलनांक पर ऊष्मा आकर्षण बल को कमजोर करती है, जिससे ठोस द्रव में बदलता है।
Q 18 बर्फ का गलनांक 273.15 K होने का क्या अर्थ है?
A. बर्फ इसी तापमान पर उबलती है
B. बर्फ इसी तापमान पर पिघलती है
C. बर्फ इसी तापमान पर जमती नहीं
D. बर्फ गैस बन जाती है
सही उत्तर: B
व्याख्या:
गलनांक वह तापमान है जिस पर ठोस → द्रव परिवर्तन होता है।
Q 19 जब पानी उबल रहा होता है, तब उसका तापमान क्यों नहीं बढ़ता?
A. ऊष्मा मिलना बंद हो जाती है
B. ऊष्मा वातावरण में चली जाती है
C. ऊष्मा अवस्था परिवर्तन में खर्च होती है
D. थर्मामीटर खराब हो जाता है
सही उत्तर: C
व्याख्या:
उबलते समय ऊष्मा का उपयोग द्रव → गैस परिवर्तन में होता है, तापमान स्थिर रहता है।
Q 20 द्रव से गैस में परिवर्तन के दौरान किस प्रकार की ऊर्जा बढ़ती है?
A. स्थितिज ऊर्जा
B. विद्युत ऊर्जा
C. रासायनिक ऊर्जा
D. प्रकाश ऊर्जा
सही उत्तर: A
व्याख्या:
गैस अवस्था में कणों की दूरी अधिक होती है, जिससे स्थितिज ऊर्जा बढ़ती है।

Q 21 ठोस पदार्थ में कणों की गति कम होने का मुख्य कारण है—
A. अधिक तापमान
B. अधिक आकर्षण बल
C. अधिक रिक्त स्थान
D. अधिक दाब
सही उत्तर: B
व्याख्या:
ठोस में कणों के बीच आकर्षण बल अधिक होता है, इसलिए वे स्वतंत्र रूप से नहीं चल पाते।
Q 22 निम्न में से किस अवस्था में कणों की गतिज ऊर्जा सर्वाधिक होती है?
A. ठोस
B. द्रव
C. गैस
D. प्लाज़्मा
सही उत्तर: C
व्याख्या:
गैस में कण स्वतंत्र रूप से, तीव्र गति से चलते हैं।
Q 23 उबलांक वह तापमान है जिस पर—
A. द्रव जमता है
B. द्रव ठोस बनता है
C. द्रव वाष्प में बदलता है
D. गैस द्रव बनती है
सही उत्तर: C
व्याख्या:
उबलांक पर द्रव की पूरी मात्रा गैस में बदलने लगती है।
Q 24 बर्फ से जल बनने की प्रक्रिया कहलाती है—
A. वाष्पीकरण
B. संघनन
C. गलन
D. उर्ध्वपातन
सही उत्तर: C
व्याख्या:
ठोस से द्रव में परिवर्तन को गलन कहते हैं।
Q 25 निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. तापमान बढ़ाने से आकर्षण बल बढ़ता है
B. तापमान घटाने से गतिज ऊर्जा बढ़ती है
C. तापमान बढ़ाने से कणों की गति बढ़ती है
D. तापमान का कणों पर कोई प्रभाव नहीं होता
सही उत्तर: C
व्याख्या:
तापमान बढ़ने पर कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ती है, जिससे उनकी गति बढ़ती है।
Q 26 जब ठोस पिघलता है, तब—
A. कण स्थिर हो जाते हैं
B. कणों की दूरी घटती है
C. आकर्षण बल बढ़ता है
D. आकर्षण बल घटता है
सही उत्तर: D
व्याख्या:
पिघलने पर कणों के बीच का आकर्षण बल कमजोर पड़ता है।
Q 27 Kelvin और Celsius के बीच संबंध क्या है?
A. K = °C − 273
B. K = °C + 273
C. °C = K + 273
D. K = °C × 273
सही उत्तर: B
व्याख्या:
Kelvin = Celsius + 273
Q 28 थर्मामीटर का उपयोग प्रयोग में क्यों किया जाता है?
A. दाब मापने के लिए
B. ऊष्मा मापने के लिए
C. तापमान मापने के लिए
D. ऊर्जा मापने के लिए
सही उत्तर: C
Q 29 अवस्था परिवर्तन के समय कौन-सा मान स्थिर रहता है?
A. ऊष्मा
B. तापमान
C. ऊर्जा
D. दाब
सही उत्तर: B
Q 30 द्रव से गैस बनने पर कण—
A. पास आ जाते हैं
B. स्थिर हो जाते हैं
C. अधिक स्वतंत्र हो जाते हैं
D. भारी हो जाते हैं
सही उत्तर: C
व्याख्या:
गैस अवस्था में कणों की स्वतंत्रता सर्वाधिक होती है।
