13 जनवरी 2025 की महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर विस्तार सहित : with Explanation and multiple Choice Question
Table of the Post Contents
TogglePart-1
प्रश्न: महाकुंभ 2025 के दौरान स्वच्छ सुजल गांव नामक पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर- हर घर तक नल का जल पहुंचाना
व्याख्या: महाकुंभ 2025 के दौरान स्वच्छ सुजल गांव का मुख्य उद्देश्य जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल का जल पहुंचाना. इस पहल के तहत जल स्वच्छता, संरक्षण और जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
इस मिशन को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है. Click Here…

प्रश्न: स्वच्छ सुजल गांव नामक पहल के तहत इस प्रकार के मंच का उपयोग किया जाएगा.
उत्तर- डिजिटल मंच के द्वारा
व्याख्या: केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ सुजल गांव नामक पहल को चलाने के लिए एक विशेष प्रकार के मंच का उपयोग किया गया है जिसके लिए एक डिजिटल में तैयार किया जाएगा
जिसके द्वारा इस मिशन को कार्यान्वित किया जाएगा. जहां पर सभी संवाददाता जागरूकता सर्जन के साथ-साथ गांव के स्तर पर जल आपूर्ति की स्थिति के संबंध में वास्तविक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी.
प्रश्न: केंद्र जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा चलाई गई स्वच्छ सुजल गांव नामक पहल के तहत गांव में किस प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
उत्तर- जलापूर्ति की स्थिति
व्याख्या: केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया मिशन स्वच्छ सुजल गांव के तहत गांव स्तर पर जलापूर्ति की स्थिति के संबंध में वास्तविक जानकारी सही समय पर उपलब्ध कराई जाएगी.
Part-2
प्रश्न: केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा चलाया गया जल जीवन मिशन का लक्ष्य किस वर्ष तक हर ग्रामीण घर तक नल का जल पहुंचना है.
उत्तर- 2024 तक
व्याख्या: केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा चलाया गया मिशन जल जीवन मिशन का मुख्य लक्ष्य साल 2024 तक हर ग्रामीण घर तक नल का जल पहुंचना है. Read More…
कर्रेंट अफेयर : लोहड़ी, मकर संक्रांति पोंगल और माघ बिहू से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न: लोहड़ी का त्योहार भारत के किन-किन राज्य में मुख्य रूप से मनाया जाता है
उत्तर- हरियाणा एवं पंजाब
व्याख्या: लोहड़ी का त्योहार मुख्य रूप से हरियाणा एवं पंजाब में मनाया जाता है यह त्यौहार मुख्य रूप से सर्दियों के समाप्त होने और फसल की कटाई के समय का प्रतीक है.
इस त्यौहार पर लोग आग जलाकर उसके चारों ओर नृत्य करते हैं और तिल एवं गुड मूंगफली का सेवन करते हैं.
Current Affair :
प्रश्न: मकर संक्रांति के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान क्यों करते हैं.
उत्तर- धार्मिक शुद्धि के लिए
व्याख्या: मकर संक्रांति के अवसर पर लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं क्योंकि मकर संक्रांति का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होता है इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है जिसे धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है .
.
स्नान से पापों की मुक्ति और आत्मा की शुद्धि होती है.
प्रश्न: पोंगल का त्योहार मुख्य रूप से किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर- तमिलनाडु
व्याख्या: पोंगल का त्योहार मुख्य रूप से तमिलनाडु राज्य में मनाया जाता है यह त्योहार मुख्य रूप से किसानों के द्वारा मनाया जाता है यह एक ऐसा त्यौहार है जो चार दिनों तक चलता है.
जिसमें सूर्य देवता की पूजा की जाती है और फसल की कटाई के बाद खुशियां मनाई जाती है पोंगल विशेष रूप से चावल,गुड, दूध को मिलाकर बने विशेष व्यंजन का नाम भी है.
प्रश्न: माघ बिहू मुख्य रूप से किस राज्य में मनाया जाने वाला त्यौहार है?
उत्तर- असम
व्याख्या: माघ बिहू नामक त्यौहार मुख्य रूप से असम में मनाया जाता है जो फसल की कटाई के बाद मनाया जाता है इस त्यौहार को भौगाली बिहू भी कहा जाता है लोग इस त्यौहार के अवसर पर विशेष प्रकार का भोज आयोजित करते हैं और पारंपरिक खेलों में भाग लेते हैं.
प्रश्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू के अवसर पर किसके प्रति आभार व्यक्त किया है.
उत्तर- मेहनती किसानों के प्रति
व्याख्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल एवं माघ बिहू के अवसर पर मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया है जो फसल त्योहारों के माध्यम से देश का पेट भरने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं .
इन त्योहारों के माध्यम से किसानों की मेहनत और कृषि कार्यों का सम्मान किया जाता है.
कर्रेंट अफेयर : वायु गुणवत्ता सुधार के आधार पर महत्वपूर्ण करेंट अफेयर प्रश्न उत्तर
प्रश्न: दिल्ली का औसत आयु गुणवत्ता सूचकांक 9 जनवरी 2025 को दोपहर 2:00 कितना दर्ज किया गया?
उत्तर- 281
व्याख्या: 9 जनवरी 2025 को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक…
1 thought on “Best कर्रेंट अफेयर 2025 : Current Affair 13 जनवरी 2025 की महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर विस्तार सहित”